Viral Video: दुबई की सड़कों पर टाइगर घुमाती नजर आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, नजारा देख हलक में अटक जाएगी सांस

इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टाइगर घुमाती नजर आ रही हैं। ऐसे में ये वीडियो हर किसी को हैरान कर देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइगर घुमती दिखी महिला
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं नादिया खार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Social Media Influencer Nadia Khar: सोशल मीडिया पर आपको कई इन्फ्लुएंसर ऐसे मिलेंगे, जिनकी अपनी एक अलग पहचान है, जिससे वे दूसरों से अलग है। यही कारण है कि उनकी प्रसिद्धी लोगों तक है। कुछ ऐसा ही है नादिया खार के साथ भी। नादिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अभी हाल ही में वह दुबई की सड़कों पर एक खूंखार जानवर के साथ नजर आईं, जिसे देखने पर आपका दिल कांप उठेगा।

Social Media Influencer Nadia Khar

टाइगर घुमाती नजर आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नादिया दुबई की सड़क पर टाइगर घुमाती नजर आ रही हैं। इस दौरान टाइगर के गले में एक पट्टा बंधा हुआ है, ऐसे में खूंखार जानवर के साथ उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें, दुबई में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने घर में ही मिनी चिड़ियाघर बना रखा है। जानवरों के प्रति उनका लगाव भी देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि खूंखार जानवरों को पालना और उनके साथ ऐसे टहलना आम बात नहीं है।

End of Feed