Viral Video: उत्तराखंड के मसूरी में केम्प्टी फॉल्स का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उस अफरा-तफरी के पल को कैद किया गया है, जब दर्जनों पर्यटक, जो सुंदर झरने का आनंद ले रहे थे। हालांकि, रंग में भंग उस वक्त पड़ गया जब लोग अचानक घबराकर बाहर निकल आए। इंस्टाग्राम यूजर @littledehradunstories की एक पोस्ट के अनुसार, यह घटना 14 जून को हुई। कैप्शन में लिखा था, 'मसूरी के केम्प्टी फॉल्स में नहा रहे पर्यटकों के बीच एक सांप घुस गया। देखिए कैसे अफरा-तफरी मच गई!'
वीडियो में पर्यटकों को झरने के पूल में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही देर बाद, पानी में एक सांप के तेज़ी से रेंगते हुए दिखने पर अफरा-तफरी मच जाती है। जैसे ही कैमरा ज़ूम आउट होता है, दृश्य और भी अफरा-तफरी वाला हो जाता है। दर्जनों लोग चीखते-चिल्लाते हैं और बाहर निकलने के लिए हाथ पैर चलाते हैं। इस दौरान लोगों को खुद को उस सांप से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं। गौरतलब है कि, टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 800,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'दून और मसूरी से पर्यटकों से छुटकारा पाने का यही एकमात्र तरीका है! मुझे यकीन है कि जानवरों को भी इससे परेशानी हो गई होगी!!' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सांप खुद ही डर गया। सोच रहा होगा कि मैं पापियों के बीच कैसे आ गया।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'पर्यटक सांपों के मोहल्ले में घुस आए हैं।' यदि आप नहीं जानते हैं तो ये भी बता दें कि, केम्प्टी फॉल्स मसूरी के पास स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और झरनों के लिए जाना जाता है। आगंतुक तैराकी, नौका विहार और मनोरम दृश्यों के लिए केबल कार की सवारी का आनंद ले सकते हैं।
