रेलवे स्टेशन पर बच्चा गा रहा था छठ का गीत, जिसने भी सुना हार बैठा दिल, आप भी देखें Video

Viral Video: बच्चा रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठकर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का सुपरहिट छठ गीत 'जोड़े-जोड़े फलवा' गुनगुनाता नजर आ रहा है। इस दौरान किसी ने अपने फोन का कैमरा ऑन करके बच्चे का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठते हैं। इन दिनों बिहार समेत पूरे देश में छठ महापर्व की धूम मची हुई है। 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ आस्था के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच जिधर देखो उधर छठ का गीत बजता सुनाई दे रहा है। छठ का गीत सुनकर लोगों का भावनाएं जागृत हो जाती हैं। इसी क्रम में एक बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed