Santa Dance Video: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी पठान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। फिल्म के गाने भी काफी वायरल (Viral Video) हो रहे हैं। खासकर, 'बेशर्म रंग' गाने पर तो लोग जमकर वीडियो (Dance Viral Video) और रिल्स बना रहे हैं। इसी कड़ी में 'बेशर्म रंग' गाने पर एक सांता क्लॉस ने हाहाकारी डांस किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो (Funny Video) को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग मजे लेते हुए कह रहे हैं कि इस सांता के आगे तो दीपिका पादुकोण फेल हैं।
सांता का धांसू डांस, (Photo Credit- Instagram)
ये वीडियो (Trending Video) कहां की है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, सांता क्लॉस का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह सांता सड़क किनारे धांसू अंदाज में 'बेशर्म रंग' गाने पर डांस कर रहा है। जिस अंदाज में सांता अपनी कमर मटका रहा है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स मजे लेते हुए सांता का यह डांस वीडियो देख रहे हैं। तो आप भी सांता का धांसू डांस वीडियो देखें...
सांता ने महफिल लूट ली...
सांता का डांस वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'laughtercolours' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 31 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' सांता का डांस तो दीपिका से बेहतर है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दलाली शुरू कॉमेडी खत्म'। एक यूजर ने लिखा, 'सांता ने तो माहौल बना दिया'।
