Viral Video: टेक्सास मॉल में रोबोट डॉग दिखते ही हैरान रह गए खरीदार, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: टेक्सास मॉल का एक वीडियो हाल ही में खूब वायरल हो रहा है। 27 मई को, सैन एंटोनियो के एक TikTok यूजर ने 'सैन एंटोनियो लाइफस्टाइल' पेज पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें रिवरसेंटर मॉल के अंदर एक रोबोट कुत्ते को पट्टे पर लेकर चलते हुए दिखाया गया।

Viral Video: प्रौद्योगिकी के भविष्य से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को चौंकाते रहते हैं। इसकी एक बानगी कंपनियों द्वारा विकसित रोबोट कुत्ते भी हैं। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनकी हरकतें और डिजाइन ने दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करती है। निगरानी, बचाव मिशन और मनोरंजन में इस्तेमाल की जाने वाली ये मशीनें तकनीकी उन्नति का प्रतीक बन रही हैं। टेक्सास मॉल में भी ऐसा ही एक डॉग आकर्षण का केंद्र बन गया।

टेक्‍सॉस मॉल में रोबोट डॉग।

दरअसल, टेक्सास मॉल का एक वीडियो हाल ही में खूब वायरल हो रहा है। 27 मई को, सैन एंटोनियो के एक TikTok यूजर ने 'सैन एंटोनियो लाइफस्टाइल' पेज पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें रिवरसेंटर मॉल के अंदर एक रोबोट कुत्ते को पट्टे पर लेकर चलते हुए दिखाया गया। इस पल को डरावना बताते हुए यूजर ने रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की बढ़ती मौजूदगी के बारे में जिज्ञासा और बहस दोनों को जन्म दिया। टिकटॉक क्रिएटर ने MySA को बताया, 'हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा था और हमारा पहला प्रभाव अविश्वास था। यह जानना डरावना है कि भविष्य यहां है।'

End of Feed