रणथंभौर की फेमस बाघिन एरोहेड की अंतिम सैर कैमरे में कैद, वायरल हो रहा VIDEO

Viral Video: एक भावनात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट में सचिन बताते हैं कि, '17 जून को पदम तालाब के पास चलने के लिए संघर्ष करते हुए, एक पेड़ के नीचे गिरने से पहले वह कुछ कमज़ोर कदम उठा रही थी।'

Viral Video: रणथंभौर की सबसे मशहूर बाघिन एरोहेड (T-84) की 14 साल की उम्र में मौत हो गई। उसकी मौत उसकी बेटी को दूसरे बाघ अभयारण्य में ट्रांसफर किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई। बता दें कि, ये भारतीय वन्यजीव इतिहास की एक शानदार विरासत का भावनात्मक अंत है। इस बाघिन की मौत ने फारेस्‍ट एनिमल लवर्स को झकझोर कर रख दिया है। प्रसिद्ध फ़ोटोग्राफ़र सचिन राय, जिन्होंने शावक होने के बाद से ही उसके जीवन का बारीकी से अवलोकन किया था, ने उसके अंतिम क्षणों को कैद करते हुए एक मार्मिक वीडियो के ज़रिए उसे श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एरोहेड के अंतिम लम्‍हों का दिल दहला देने वाला विवरण शेयर किया।

रणथंभौर की  बाघिन।

एक भावनात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट में सचिन बताते हैं कि, '17 जून को पदम तालाब के पास चलने के लिए संघर्ष करते हुए, एक पेड़ के नीचे गिरने से पहले वह कुछ कमज़ोर कदम उठा रही थी, सहज रूप से जानती थी कि अंत निकट था। 17 जून की शाम को मैंने पदम तालाब के किनारे प्रसिद्ध बाघिन एरोहेड की संभवतः अंतिम सैर देखी, वह स्थान जहां उसने कई वर्षों तक शालीनता और शक्ति के साथ राज किया था। उसे संघर्ष करते हुए, उठने की कोशिश करते हुए और फिर से गिरने से पहले कुछ कमज़ोर कदम उठाते हुए देखना दिल दहला देने वाला था। हर हरकत एक स्पष्ट प्रयास था; यहां तक कि दस कदम चलना भी एक बहुत बड़ा काम लग रहा था। आखिरकार, वह एक पेड़ के पास पहुंची और उसके नीचे लेट गई। उस शांत क्षण में, मैं अपने दिल में जानता था कि अंत निकट था, बस एक या दो दिन की बात थी।'

End of Feed