Viral Video: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का अनोखा इनाम, इन छात्राओं को करवाई हेलीकॉप्टर की सैर!

Rajasthan school helicopter ride: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने अपनी छात्राओं से किया वादा निभाकर सबका दिल जीत लिया। कक्षा 8 में टॉप करने वाली तीन छात्राओं की मजाक में कही गई हेलीकॉप्टर में सैर की इच्छा को उन्होंने सच कर दिखाया और अपनी जेब से करीब एक लाख रुपये खर्च कर उन्हें जयपुर के ऊपर 30 मिनट की हेलीकॉप्टर राइड करवाई।

Viral Education News: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के एक छोटे से गांव केराप की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। यहां के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने अपनी छात्राओं के लिए कुछ ऐसा किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, स्कूल में कक्षा 8 की परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में तीन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। खुशी मेघवाल ने पहला स्थान हासिल किया, रंजना नायक दूसरे स्थान पर रहीं और ज्योति तीसरे स्थान पर आईं। परीक्षा के बाद प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने इन तीनों छात्राओं को बुलाया और खुशी-खुशी पूछा कि वे इनाम में क्या चाहती हैं।

Helicopter Ride Reward

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने निभाया वादा, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/dhaka._.saab)

प्रिंसिपल ने निभाया अपना वादा

लड़कियों ने मजाक-मजाक में हंसते हुए कहा, “सर, हमें हेलीकॉप्टर में सैर करनी है।” यह सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा सकते थे, लेकिन प्रिंसिपल ने इसे मजाक में नहीं लिया। उन्होंने तुरंत कहा कि अगर तुम लोग मेहनत करोगी और पढ़ाई में अच्छा करोगी तो यह सपना भी पूरा किया जा सकता है।

End of Feed