Elephant Video Viral: हाथी इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे शांंत जानवरों में से एक माना जाता है। हालांकि, कई बार लोगों की उल्टी-सीधी हरकतों की वजह से हाथी गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह सब तहस-नहस कर देता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक जंगली हाथी के साथ जिस तरह का बर्ताव करते नजर आ रहे हैं। उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़क गए हैं। वीडियो देखकर आपका भी मूड खराब हो जाएगा।
हाथी का वीडियो
वीडियो देखकर खराब हो जाएगा आपका मूड
वायरल हो रहा वीडियो केरल का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी जंगल से भटककर सड़क पर आ गया है। इस दौरान उसे अकेला देखकर कई लोग छेड़ने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि कुछ लोग उसके साथ सेल्फी लेने लग जाते हैं वहीं कई लोग उसे डराने लग जाते हैं। कई सारे लोगों को देखकर हाथी भी काफी डर जाता है। इसके बाद वह इधर-उधर भागने लगता है। आप देख सकते हैं कि वह अपनी जान बचाने के लिए ऊंची जगह पर चढ़ने लगता है। देखें वीडियो-
No shortage of hair brained people who just wish to risk their life for a selfie with a wild elephant.'chakka komba… t.co/6rouTRoCe9
— ANI (@ANI) Oct 30, 2022
वीडियो को IFS अधिकारी सुप्रिया साहू ने 30 अक्टूबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेवकूफ लोगों की कमी नहीं है। जो एक जंगली हाथी के साथ सेल्फी लेने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोगों द्वारा परेशान किए जाने के बाद भी हाथी शांति से खड़ा हुआ है। वीडियो देखकर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि इन लोगों पर जुर्माना लगना चाहिए। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि ये लोग कितने बेवकूफ हैं।
