कॉलेज स्टूडेंट की आंसर शीट चेक करता दिखा चपरासी, वायरल हुआ VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 9, 2025, 01:16 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो मध्य प्रदेश का होने का दावा किया गया है। इसमें एक चपरासी कॉलेज स्टूडेंट्स की आंसर शीट चेक करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों ने इसपर गुस्सा जाहिर किया है।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला मामला वायरल हुआ है। इसमें चपरासी कॉलेज स्टूडेंट्स की आंसर शीट चेक करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। दावा किया गया मामला मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले का है। यहां पिपरिया में पीजी कॉलेज का चपरासी छात्रों की आंसर शीट तेजी से चेक करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। छात्रों और उनके परिजनों पर घटना पर सख्त एतराज जताया है। इधर लोगों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।

चेक करने के मिले पांच हजार रुपये

कहा गया कि आंसर शीट चेक करने का काम पहले गेस्ट टीजर को सौंपा गया था। मगर इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। इससे गेस्ट टीचर ने अपनी जिम्मदेारी कॉलेज के चपरासी को सौंप दी औ उसे आंसर शीट चेक करने के लिए कहा गया। रिपोर्ट कहती है गेस्ट टीजर ने चपरासी को 5000 रुपये देकर यह काम करवाया। मामला जब सामने आया तो इसने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया। स्थानीय विधायक ने तुरंत इसकी जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

End of Feed