Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का बहुत बड़ा महारथी माना जाता है। वैसे भी जुगाड़ से बड़े से बड़े काम बहुत ही आसानी से हल हो जाते हैं। माना जाता है कि भारत के लोगों को जुगाड़ के माध्यम से छोटी से लेकर बड़ी समस्या का हल खोजने में जमकर मजा आता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। यह वीडियो एक जबरदस्त देसी जुगाड़ का है। इस वीडियो में एक शख्स ऐसा जुगाड़ लगाता दिख रहा है, जिसे देख बड़े-बड़े इंजीनियर भी हैरान रह गए हैं।
देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा
वायरल वीडियो किसी ट्रेन की जनरल बोगी से सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक यात्री किसी ट्रेन की जनरल बोगी से सफर कर रहा है। इस दौरान वह साइड लोअर वाली दो सीटों पर लेटा हुआ है। हालांकि, जनरल बोगी की सीट ऐसी होती है, जिसमें सीट सिर्फ बैठने के लिए होती है। इसके बाद शख्स ने इस सीट पर सोने के लिए बहुत ही गजब का जुगाड़ लगाया। जिसे देखकर आपको भी मजा आ जाएगा। दरअसल, शख्स ने दो सीटों के बीच सोने के लिए झूला बना लिया था। देखें वीडियो-
वायरल वीडियो को @ataullah_bin_anwar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने झूला बनाने के लिए एक गमछे का सहारा लिया है। शख्स ने अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल किया और गमछे को ट्रेन की खिड़की के छड़ से ऐसा बांधा कि वह एक झूला बन गया। इसके बाद शख्स झूले में पैर डालकर सो गया।
