मदद के लिए ट्रेन उतर गया यात्री, फिर बेचारा खुद ही नहीं चढ़ पाया, देखिए फनी वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 18, 2025, 11:39 AM IST

Viral Video Today: वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में देखेंगे कि एक यात्री ट्रेन से नीचे उतरा और दूसरे यात्री की मदद करने लगा। मगर बेचारा बाद में खुद ट्रेन में सवार नहीं हो गया।

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मदद करने की कोशिश ने खुद शख्स को मुसीबत में डाल दिया। यह मजेदार वीडियो भारतीय रेलवे के एक स्टेशन का है, जहां एक यात्री ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा है। वीडियो में दिखता है कि यह शख्स किसी को ट्रेन में चढ़ाने या सामान देने के लिए नीचे उतरता है। लेकिन जैसे ही वह मदद पूरी करता है, ट्रेन चलना शुरू कर देती है। बेचारा यात्री पूरी कोशिश करता है कि वापस ट्रेन में चढ़ जाए, लेकिन उसकी रफ्तार कम पड़ जाती है और वह प्लेटफॉर्म पर ही रह जाता है।

नेटिजन्स ने दिया फनी रिएक्शन

यह वीडियो X पर @HasnaZaruriHai नाम के हैंडल से शेयर हुआ है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, 'दूसरों के सपने पूरे करने के चक्कर में खुद के सपने रह गए।' यह लाइन वीडियो की मजेदार स्थिति को और बढ़ा देती है। यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट किए, कोई इसे 'हेल्प का साइड इफेक्ट' बता रहा है, तो कोई कह रहा है, 'अब सपने घर से पूरे होंगे।'

End of Feed