भारत ने छोड़ा चंद्रयान: अपने देश की 'बेइज्जती' में चार-चांद लगा गए पाकिस्तानी मंत्री

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 15, 2023, 07:21 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चंद्रयान-3 पर पाकिस्तान के साइंट एंड टेक्नोलॉजी मंत्री अपने ही देश का फजीहत करा रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंद्रयान-3 पर पाकिस्तानी मंत्री ने दिया बयान
  • चांद को लेकर कही खतरनाक बात
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pakistani Minister Funny Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कभी भी, कुछ भी वायरल हो सकता है। इसी क्रम में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान के एक मिनिस्टर का है। जी हां, ये वीडियो पाकिस्तान के एक मंत्री का है, जिसमें उन्होंने चंद्रयान 3 को लेकर अपना बयान दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इनके मजे लेने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) पाकिस्तान के साइंट एंड टेक्नोलॉजी मंत्री है, जिसमें वह एक स्टूडियो में बैठे हुए हैं और चंद्रयान 3 को लेकर अपना विचार दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि "चांद हमें नजर आ रहा है, चांद की लोकेशन हमें पता है, किस जगह पर उसकी क्या स्थिति है, एक-एक बात हमें पता है, हमें पापड़ बेलने की जरूरत नहीं है।" अब ऐसे में आप मंत्री के बयान पर क्या कहना चाहेंगे..।

End of Feed