Video: वाघा बॉर्डर पर छोटी सी बच्ची की गूंज, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों ने जीत लिया दिल

वायरल न्यूज (Viral News): वाघा बॉर्डर पर छोटी बच्ची के हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारों ने लोगों का दिल जीत लिया। देशभक्ति से भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देशभक्ति का जज्बा उम्र का मोहताज नहीं होता और इसका एक खूबसूरत उदाहरण हाल ही में वाघा बॉर्डर पर देखने को मिला। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची अपने जोश और देशप्रेम से लोगों का दिल जीत रही है।

viral video of little girl at wagah border

वाघा बॉर्डर पर दिखा नन्ही बच्ची का देश प्रेम (Instagram/@Timesnow_Trending)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वाघा बॉर्डर पर दिखी असली देशभक्ति

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि वाघा बॉर्डर पर होने वाले रोजाना के समारोह के दौरान यह छोटी बच्ची दर्शकों के बीच बैठी है लेकिन उसकी आवाज और जोश पूरे माहौल को खास बना देता है। वह पूरे उत्साह के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारे लगाती है। उस बच्ची की आवाज में इतना जोश और आत्मविश्वास होता है कि आसपास बैठे लोग भी उसे देखकर मुस्कुराने लगते हैं और कई लोग उसके साथ नारे लगाने लगते हैं। इस बच्ची का उत्साह, मासूमियत और जोश ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।

End of Feed