आज के समय में प्रेम को अक्सर दिखावे, सोशल मीडिया पोस्ट और महंगे गिफ्ट्स से जोड़ा जाता है। लेकिन असली प्रेम ऐसा नहीं होता। असली प्रेम वह होता है, जिसमें समर्पण, सेवा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान शामिल हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी सच्चे और निस्वार्थ प्रेम की मिसाल पेश कर रहा है।
पति के पैरों की मालिश करती दिखी पत्नी (X/@sk_sharma21)
पति के पैरों की मालिश करती दिखी पत्नी
यह वीडियो एक रेलवे स्टेशन का है, जहां एक बुजुर्ग पति-पत्नी बैठे हुए नजर आते हैं। स्टेशन पर लोगों की आवाजाही लगी हुई है। कुछ लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, तो कुछ इधर-उधर जाते दिखते हैं। इसी भीड़ के बीच बुजुर्ग महिला अपने पति के पैरों की मालिश करती दिखाई देती है। उसे इस बात की कोई परवाह नहीं कि आसपास लोग क्या सोच रहे हैं या क्या कहेंगे। उसकी पूरी दुनिया उस वक्त सिर्फ उसका पति है।
ना कोई दिखावा, ना कोई शर्म
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला पूरी श्रद्धा और अपनापन लिए पति की सेवा कर रही है। यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि वर्षों से निभाए जा रहे रिश्ते का सच्चा रूप है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा निस्वार्थ प्रेम कम ही देखने को मिलता है, जहां एक-दूसरे के सुख-दुख की इतनी सच्ची चिंता हो।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस भावुक कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sk_sharma21 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों के दिल को छू गया। इसमें बताया गया कि यह पीढ़ी प्रेम को दौलत या दिखावे से नहीं, बल्कि सेवा, आदर और करुणा से मापती थी। यही वजह है कि यह रिश्ता आखिरी सांस तक मजबूत बना रहता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
