Viral Video: चलती ट्रेन में चोरी करने पहुंचा चोर, यात्रियों ने खिड़की पर ही लटका दिया

चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी की कोशिश कर रहे चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन में चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक के साथ ऐसा हुआ कि वह जिंदगी भर शायद इसे याद रखेगा। इस वायरल वीडियो को देख लोगों की हंसी थमने का नाम तक नहीं ले रही है।

moving train theft viral video

चोरी करने आए चोर को यात्रियों ने खिड़की पर ही पकड़कर लटका दिया। (X/@Mariyam_MBD)

ट्रेन में चोरी करने गया चोर, यात्रियों ने सिखाया ऐसा सबक

वीडियो (Video) में दावा किया जा रहा है कि एक चोर चलती ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश करता है लेकिन इस बार उसकी चालाकी काम नहीं आई। यात्रियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया और मौके पर ही सबक सिखा दिया। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि चोर ट्रेन की खिड़की के पास पहुंचकर मोबाइल छीनने की कोशिश करता है। तभी ट्रेन में बैठे यात्रियों को उसकी हरकत का पता चल जाता है। वे तुरंत उसका हाथ पकड़ लेते हैं और उसे भागने का मौका नहीं देते।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चोर को मिला उसके कर्मों का फल

इसके बाद जो नजारा दिखाई देता है, उसने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया। वीडियो में युवक ट्रेन की खिड़की से बाहर की ओर लटका हुआ नजर आता है, जबकि ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही होती है। यात्रियों ने उसे कुछ देर तक इसी हालत में पकड़े रखा, ताकि वह दोबारा ऐसी हरकत करने से पहले कई बार सोचे। हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं दिखता कि घटना कब और कहां की है और बाद में उस युवक के साथ क्या हुआ।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Mariyam_MBD नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि चोरी करने वालों के साथ सख्ती होनी चाहिए, ताकि वे दोबारा ऐसी गलती न करें। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि किसी भी अपराधी को कानून के हवाले करना ही सही तरीका है। उनका कहना है कि इस तरह किसी की जान जोखिम में डालना खतरनाक हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed