हाय रे कलयुग! 80 साल की मां को बस स्टॉप पर रोता छोड़कर भाग गया बेटा, वायरल Video झकझोर देगा दिल

बस स्टॉप पर अकेली एक बुजुर्ग महिला का रोते हुए वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां महिला ने बताया कि उसका बेटा एक शिक्षक है और उसने बूढ़ी अम्मा को घर से निकाल दिया है।

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते है। जो लोगों के दिल और दिमाग दोनों को झकझोर कर रख देता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे की काली करतूत का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक लाचार और बेबस बूढ़ी अम्मा रोते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का बताया जा रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो गई हैं और साथ ही गुस्सा भी फूट पड़ा है।

बस स्टैंड पर रोती हुई बुजुर्ग महिला

बस स्टैंड पर रोती हुई बुजुर्ग महिला (X/@WokePandemic)

परिवार ने छोड़ा बेसहारा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक करीब 80 साल की बुजुर्ग महिला बस स्टैंड पर अकेली रोते हुए दिख रही है। आसपास आने-जाने वाले लोगों ने जब बूढ़ी अम्मा से उनके रोने का कारण पूछा तो बुजुर्ग महिला ने जो कुछ भी बताया उसे सुन लोगों का कलेजा ही फट गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति यह बता रहा है कि इस बुजुर्ग महिला को उसके बेटे ने बस स्टॉप पर छोड़ दिया और वहां से भाग गया। बुजुर्ग महिला का बेटा पेशे से शिक्षक है लेकिन उसने अपनी मां को परिवार से बेदखल कर लावारिस हालत में बस स्टॉप पर छोड़ दिया।

End of Feed