सुरक्षा कवच बना मां का आंचल, तेज धूप से बच्ची को बचाती स्कूटी सवार महिला का Video देख लोग हुए भावुक

स्कूटी सवार एक महिला का वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी बच्ची को धूप से बचाने के लिए अपने आंचल को उसके सिर पर रखे नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में मां की ममता की एक प्यारी सी झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मां कैसे अपनी संतान को सुरक्षित और आरामदायक रखने की कोशिश करती है। इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।

Video of a Woman Who saved her baby from sun heat

धूप से बच्ची को बचाती मां का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@tube.indian)

End of Feed