2 मिनट में 100 कच्चे अंडे पी गया शख्स, फूड चैलेंज देखकर लोगों का जी मिचलाया

कई बार सोशल मीडिया पर हमें ऐसे-ऐसे चैलेंज देखने को मिलते हैं। जिस बारे में हम सोच भी नहीं सकते लेकिन जो हम सोच नहीं सकते वह चैलेंज कोई ना कोई पूरा कर रहा होता है। अब आप इस शख्स को ही देख लीजिए। जिसने 2 मिनट में 100 कच्चे अंडे पीने का चैलेंज लिया और उसे पूरा भी कर डाला।

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अजीब फूड चैलेंज वायरल होता रहता है, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों को हैरान भी कर दिया और परेशान भी। थाईलैंड के रहने वाले नत्थानॉन्ट लेर्टफात्फिचा, जो खुद को देश का नंबर-1 ईटिंग चैंपियन बताते हैं, उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि देखकर अच्छे-अच्छों का जी मिचला जाए।

कच्चे अंडे पीता शख्स

कच्चे अंडे पीता शख्स (Instagram/@nutthanon_nat)

2 मिनट में 100 कच्चे अंडे पीने का चैलेंज

नत्थानॉन्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @nutthanon_nat पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक बहुत बड़े कांच के गिलास में 100 कच्चे अंडे डालते नजर आते हैं। वीडियो की शुरुआत में वह एक-एक करके अंडे फोड़ते हैं और फिर पूरे जोश के साथ चिल्लाते हुए इस अनोखे चैलेंज को शुरू करते हैं। इसके बाद जो होता है, वह वाकई चौंकाने वाला है।

End of Feed