Viral Video: युद्ध और विनाश के खिलाफ संगीत को बनाया अपना हथियार, पावर प्लांट के बाहर बैठ ईरानी संगीतकार ने छेड़ी तार की धुन

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ईरानी संगीतकार अपनी तार की धुन से युद्ध का विरोध कर रहा है।

Iranian Musician Ali Ghamsari Viral Video: संगीत शांति का प्रतीक है और यह शांत माहौल में ही कानों को सुकून देता है। मगर एक शख्स ने युद्ध के बीच प्वार प्लांट के बाहर बैठकर अपनी तार से धुन छेड़ युद्ध और विनाश का विरोध प्रदशर्न करता नजर आया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में दिख रहा शख्स ईरान के एक प्रसिद्ध संगीतकार अली घमसारी (Ali Ghamsari) हैं। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Viral Video of Iranian Musician Holds Sit In Outside Tehran Power Plant After Trump Threat

ईरान के प्रसिद्ध संगीतकार अली घमसारी (Ali Ghamsari) (Instagram/@TimesNow)

ये भी पढ़ें:

तार से धुन छेड़ने के लिए क्यों चुनी यह जगह

अली घमसारी ने तेहरान के पास स्थित दमावंद पावर प्लांट के बाहर शांत तरीके से प्रोटेस्ट करना शुरू किया है। उनका यह विरोध प्रदर्शन युद्ध को लेकर है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध (Iran War) के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सबसे बड़े बिजली उत्पादन केंद्र को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इसी धमकी के बाद अली घमसारी ने फैसला किया कि वे दमावंद पावर प्लांट के बाहर बैठकर अमेरिका की धमकियों और युद्ध का शांतिपूर्ण विरोध करेंगे।

End of Feed