24 KM ट्रेक के बाद दिखता है ऐसा नजारा, झरने के पास से गुजरती है ट्रेन, Video देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

सोशल मीडिया पर प्रकृति की खूबसूरती को बयां करता एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख ऐसा लग रहा जैसे स्वर्ग इस धरती पर उतर आया हो।

गोवा का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में समुद्र, बीच और खूबसूरत नजारों की तस्वीर आती है लेकिन गोवा में एक ऐसी जगह भी है, जहां पहुंचने का सफर किसी रोमांचक फिल्म जैसा लगता है। यह जगह है दूधसागर फॉल्स, जो पश्चिमी घाट के घने जंगलों के बीच मौजूद है। दूधसागर फॉल्स को देखने के लिए पहुंचने वाला हर व्यक्ति यहां की खूबसूरती देखकर हैरान रह जाता है।

Video dudhsagar falls goa waterfall

कैमरे में कैद गोवा के दूधसागर वॉटरफॉल की खूबसूरती (Instagram/@firangi_photowala)

24 KM पैदल चलकर पहुंचते हैं इस जन्नत में

ऊंचाई से गिरता पानी दूर से ऐसा दिखाई देता है, जैसे पहाड़ से दूध की धारा बह रही हो। यही वजह है कि इसे दूधसागर यानी ‘दूध का सागर’ कहा जाता है लेकिन इस खूबसूरत जगह तक पहुंचना इतना आसान नहीं है। यहां पहुंचने के लिए करीब 24 किलोमीटर का ट्रेक करना पड़ता है। रास्ते में घने जंगल, छोटी-बड़ी धाराएं, पत्थरीले रास्ते और कई मुश्किल चढ़ाई वाले हिस्से मिलते हैं। यानी यह सफर सिर्फ किसी खूबसूरत झरने को देखने का नहीं, बल्कि एक रोमांचक एडवेंचर का भी हिस्सा बन जाता है।

End of Feed