Viral Video: क्या सच में इतनी सुरक्षित है दुबई? जानने के लिए युवक ने किया अनोखा एक्सपेरिमेंट

दुबई की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है? यह जानने के लिए एक भारतीय युवक ने एक अनोखा एक्सपेरिमेंट किया और उसके सामने जो रिजल्ट आया, वह देख हैरान रह गया। युवक ने अपने इस अनुभव का वीडियो भी शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों दुबई की सुरक्षा से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुबई में रहने वाले एक भारतीय युवक ने शहर की सुरक्षा को परखने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया। उसने अपनी खुली कन्वर्टिबल कार में मोबाइल फोन छोड़ दिया और करीब 20 मिनट के लिए वहां से चला गया। जब वह वापस लौटा तो जो नजारा दिखा, उसने सभी को हैरान कर दिया।

Indian Man Dubai Security Test Viral Video

दुबई की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए शख्स ने जो किया उसका परिणाम देख लोग हैरान रह गए। (Instagram/@devendra.dxb, AI Generated Image)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

खुली कन्वर्टिबल में रखा मोबाइल, 20 मिनट बाद लौटा तो सामने था बड़ा सरप्राइज

दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर देवेंद्र चौधरी नाम के कंटेंट क्रिएटर ने अपने अकाउंट @devendra.dxb शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनका भाई भारत से दुबई घूमने आया था। बातचीत के दौरान उनके भाई ने कहा कि अगर खुली कार में फोन छोड़ दिया जाए तो वह जरूर चोरी हो जाएगा। इसके बाद देवेंद्र ने अपने भाई की बात को चेक करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी कन्वर्टिबल कार पार्क की और मोबाइल फोन कार के अंदर खुला छोड़ दिया। कार का ऊपर वाला हिस्सा खुला था, इसलिए कोई भी आसानी से फोन तक पहुंच सकता था। दोनों भाई वहां से करीब 15 से 20 मिनट के लिए चले गए। कुछ देर बाद जब दोनों वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि कार बिल्कुल वहीं खड़ी थी। सबसे खास बात यह रही कि मोबाइल फोन भी उसी जगह सुरक्षित रखा हुआ था, जहां उसे छोड़ा गया था। किसी ने फोन को हाथ तक नहीं लगाया था।

End of Feed