Viral Video: न हार, न झुमके, न कंगन, फिर भी शादी की सबसे खूबसूरत दुल्हन बनी ये लड़की

बिना गहनों के शादी करने वाली दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां दुल्हन की सादगी और खूबसूरत मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया।

भारतीय शादियों में दुल्हन की खूबसूरती की बात हो तो सबसे पहले उसके गहनों का जिक्र होता है। सोने के हार, भारी झुमके, कंगन, मांगटीका और पायल जैसी चीजें दुल्हन के श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। कई परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए वर्षों तक गहने बनवाते हैं ताकि शादी के दिन वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी दुल्हन का वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इन सभी परंपराओं से अलग रास्ता चुना और बिना किसी गहने के शादी करके हर किसी का दिल जीत लिया।

Viral Video Of Bride with no ornaments and makeup

खुद की शादी में बिना गहनों की दुल्हन का यह वीडियो हुआ वायरल (Image Credit- Instagram/@shebinify)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बिना एक भी गहना पहने दुल्हन ने लूट ली सारी महफिल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में दुल्हन बिल्कुल साधारण लेकिन बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आती है। उसने मैरून रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी है। चेहरे पर हल्का सा मेकअप है और बाल भी बहुत ही सादगी से संवारे गए हैं। सबसे खास बात यह है कि उसने गले में हार नहीं पहना, कानों में झुमके नहीं थे, हाथों में भारी कंगन नहीं थे और पैरों में पायल भी नहीं थी। इसके बावजूद उसका पूरा लुक बेहद खूबसूरत और अलग दिखाई दे रहा था।

End of Feed