Viral Video: काम खत्म करोगे, तभी घर जाओगे, कहते हुए बैंक मैनेजर ने मेन गेट पर लगा दिया ताला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक बैंक मैनेजर ने अपने कर्मचारियों को बैंक में ही बंद कर दिया और उन्हें काम पूरा करके ही घर जाने को कहा।

दफ्तरों में काम के बोझ को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा होते रहता है। ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें बताया जाता है कि ऑफिस के काम के तले दबे लोग कैसे अपनी पर्सनल लाइफ को समय नहीं दे पाते। अक्सर वर्क-लाइफ बैलेंस की भी चर्चा होती है। हाल में इन्हीं मुद्दों से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बैंक के मैनेजर ने अपने कर्मचारियों पर अधूरे काम को पूरा करने का दबाव बनाते हुए उन्हें दफ्तर में ही बंद कर देता है और मेन गेट पर ताला लगा देता है।

Viral Video of Bank Manager locks gate and forces staff to stay in branch till late night

बैंक मैनेजर ने मेन गेट पर लगाया ताला (X/@Hellobanker_in)

बैंक मैनेजर ने दरवाजे पर ताला लगाकर कर्मचारियों को किया बंद

वीडियो (Video) में बैंक मैनेजर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब तक काम पूरा नहीं होगा, तब तक कोई भी घर नहीं जाएगा। इतना कहते हुए वह बैंक के स्टाफ से मेन गेट के ताले की चाबी मंगवाता है और गेट को बंद करते हुए उस पर ताला मार देता है। बैंक मैनेजर की इस हरकत पर एक बैंककर्मी आपत्ति जताते हुए इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेता है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed