VIDEO: 5 खरगोश के बच्चों को एक साथ निगल गया यह पक्षी, मुंह में हाथ डालकर निकाले गए बाहर

Viral News: प्रकृति कभी-कभी हमें चौंका देने वाले नजारे दिखाती है। हाल में एक ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिला।

सोशल मीडिया के इस दौर में हमें वह भी चीजें देखने को मिलती हैं, जो हमने कभी नहीं देखा होता है। ऐसे नजारे खूब वायरल होते रहते हैं। जिन पर बाद में वायरल न्यूज (Viral News) भी पब्लिश होते हैं। हाल में एक ऐसा ही नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक खूंखार पक्षी के मुंह से खरगोश के बच्चों को बाहर निकाला जा रहा है।

pelican Bird swallowed the rabbits video goes viral

पक्षी ने निगल लिया खरगोश के बच्चे (X/@NatureUnedited)

पक्षी के मुंह से निकले खरगोश के बच्चे

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक शख्स उस पक्षी के मुंह में हाथ डालकर उसके अंदर से खरगोश के बच्चों को बाहर निकाल रहा है। एक-एक करके वह उस पक्षी के मुंह से खरगोश के 5 बच्चों को बाहर निकाल कर रखते जाता है। गनीमत रही कि वे नन्हें बच्चे निगले जाने के बाद भी अंदर जीवित बचे हुए थे। जिन्हें देखकर यह समझ आ रहा है कि उन बच्चों को उस पक्षी ने हाल में ही निगला था और समय रहते उन्हें उसके मुंह से बाहर निकाल लिया गया।

End of Feed