Viral Video: बिना उंगलियों के ऐसा कमाल! सड़क किनारे पेंटिंग कर शख्स ने जीता दिल

हम अक्सर छोटी-छोटी मुश्किलों के सामने हार मान लेते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई भी कमी हमें रोक नहीं सकती।

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक और प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Video) में एक ऐसा शख्स दिखाई देता है, जिसके हाथों में उंगलियां नहीं हैं, फिर भी वह बड़ी मेहनत और सुंदर तरीके से सड़क किनारे लगे माइलस्टोन को पेंट करते दिख रहा है। शख्स उस माइलस्टोन पर बहुत ही सुंदर तरीके से कैलीग्राफी कर रहा है। पत्थर पर उसकी लिखावट इतनी सुंदर है कि इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उसके इस टैलेंट की तारीफ कर रहा है।

Viral Video Of Man with no fingers paints milestone

शख्स के इस वीडियो को देख लोग कर रहे हैं टैलेंट की तारीफ (X/@theindiaonfeed)

End of Feed