50 रुपये के लिए तरसती रही बच्ची, एक फल बिका तो चेहरे पर आई ऐसी मुस्कान, Video देख भर आएंगी आपकी आंखें

सुबह से एक भी फल नहीं बिकने पर बच्ची ने कहा, ‘आप ले लो न, कोई नहीं ले रहा।’ शख्स ने 50 रुपये में अनानास खरीदा तो बच्ची के चेहरे पर आई मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों फल बेचती एक छोटी बच्ची का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों की आंखें भर आईं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची सुबह से अपने सामने फलों की टोकरी रखे बैठी हुई है। काफी देर बीत जाने के बाद भी उसका एक भी फल नहीं बिका था। वह आने-जाने वाले लोगों को उम्मीद भरी नजरों से देखती है। शायद उसे इंतजार था कि कोई उसके पास आएगा, फल खरीदेगा और उसकी मेहनत की कमाई शुरू होगी लेकिन काफी समय तक कोई ग्राहक नहीं आया।

Viral video of a girl selling fruit Pineapple sold for 50 rupees

बच्ची की एक बात सुनकर रुक गया शख्स (Instagram/@hindustan)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

‘सुबह से कुछ नहीं बिका... आप ले लो न’

इसी दौरान बच्ची वहां मौजूद एक शख्स से बेहद मासूमियत से कहती है, “सुबह से कुछ नहीं बिका... आप ले लो न, कोई भी नहीं ले रहा।” बच्ची की आवाज में उसकी मायूसी साफ सुनाई देती है। वह किसी से ज्यादा कुछ नहीं मांग रही थी, वह बस चाहती थी कि उसके हाथ से एक फल बिक जाए। बच्ची की बात सुनकर शख्स रुक गया। उसने बच्ची से एक अनानास खरीद लिया और उसे 50 रुपये दे दिए। यह रकम भले ही बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन बच्ची के लिए उस वक्त यह बहुत थी। जैसे ही बच्ची के हाथ में पैसे आए, उसके चेहरे पर खुशी दिखाई देने लगी। कुछ पल पहले तक उसके चेहरे पर मायूसी थी, लेकिन एक ग्राहक मिलने के बाद उसकी मुस्कान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

End of Feed