Viral Video: व्हीलचेयर नहीं मिली तो बेटे ने मां को कंधे पर उठाकर पहुंचाया स्कैन सेंटर, अस्पताल का भावुक नजारा छू लेगा आपका दिल

Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारिपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक 75 वर्षीय महिला को स्कैन सेंटर तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिली।

Viral Video: ओडिशा के बारिपदा से स्वास्थ्य व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी अस्पतालों (Odisha hospital viral video) में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को स्कैन कराने के लिए अस्पताल प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली, तो बेटे को अपनी मां को कंधे पर उठाकर स्कैन सेंटर तक ले जाना पड़ा। मामला मयूरभंज जिले के बारिपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का है।

शालाबनी गांव की रहने वाली 75 वर्षीय दामिमानी पात्रा को तेज बुखार के कारण अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने चेस्ट स्कैन कराने की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग महिला को स्कैन सेंटर तक ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन से कई बार स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मांग की गई। लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूरी में परिजन बुजुर्ग महिला को पैदल स्कैन सेंटर की ओर ले जाने लगे।

End of Feed