Desi Jugaad Video: भारत के देसी जुगाड़ ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी कार की पॉवर विंडो को घरेलू प्लग और सॉकेट से चला दिया। यह अनोखा इतने मजेदार है कि देखकर एक बार को अंग्रेज भी उछल पड़ेंगे। वीडियो में दिख रहा है कि कार के दरवाजे पर एक सॉकेट फिट किया गया है, जिसमें शख्स एक सामान्य प्लग डालकर विंडो को ऊपर-नीचे कर रहा है।
शख्स ने बनाया गजब का देसी जुगाड़। (photo/Twitter)
भारत का देसी जुगाड़
यह वीडियो @rareindianclips नाम के अकाउंट से 15 अप्रैल 2025 को पोस्ट किया गया, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोग इस जुगाड़ को देखकर हंस रहे हैं और इसे भारतीय इनोवेशन की मिसाल बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तकनीक भारत के बाहर नहीं जानी चाहिए, वाकई कमाल है।' वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे खतरनाक भी बताया, क्योंकि कार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम 12V पर काम करता है, जबकि घरेलू सॉकेट 230V का होता है, जिससे शॉर्ट सर्किट या आग का खतरा हो सकता है।
एक्स पर देखें वीडियो
मालूम हो मजेदार वीडियो एक्स पर @rareindianclips नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है, जो अभी तक खूब लाइक बटोर चुका है।
