Viral Video: देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक घर का वीडियो शेयर किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घर मुंबई के नजदीक है जो पूरी तरह से जमीन के अंदर बना हुआ है। इस घर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस घर की खासियत जानकर आपको भी भरोसा नहीं होगा।
अंडरग्राउंड घर
जमीन के भीतर आलीशान घर
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने ट्विटर हैंडल से हमेशा कुछ न कुछ ऐसा शेयर करते रहते हैं, जो वायरल होता रहता है। उन्होंने जिस घर का वीडियो शेयर किया है, उसकी खासियत बहुत ही जबरदस्त है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर पहाड़ियों के बीच बना नजर आ रहा है।यह घर पूरी तरह से अंडरग्राउंड (Under Ground House) है। यह घर मुंबई के पास मुरबाद नामक जगह पर बना हुआ है। यह घर हरी-भरी सह्याद्री पहाड़ियों के बीच बना हुआ है। देखें वीडियो-
Fascinating. A very ‘cool’ design, and I use that word in a literal sense too, given the efficient climate control… t.co/Gbqt0uhHys
— ANI (@ANI) Oct 13, 2022
आनंद महिंद्रा ने लिखी ऐसी बात
वीडियो में दिख रहे घर का नाम केसरस्टेज आसन्जा है। यह घर न्यूजीलैंड के हॉबिट होम्स से प्रेरित है। मुंबई से लगभग 2.5 किमी दूर स्थित यह घर छत से लेकर दीवारों तक पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। सबसे खास बात यह है कि इस घर में रोशनी के लिए खिड़कियां लगी हुई हैं। इन खिड़कियों से बाहर का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं। आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'घर बहुत ही आकर्षक है। इसका डिजाइन जबरदस्त है। इस घर को जिस तरह से बनाया गया है। बेहतरीन जलवायु नियंत्रण को देखते हुए कहा जा सकता है कि भविष्य में ऐसे ही घर होंगे। ऐसे ही घरों की भविष्य में जरूरत होगी। कोरोना महामारी के बाद दुनियाभर के लोग अनोखे और आकर्षक अनुभवों की तलाश में हैं।'
