Viral Video: जंगल की दुनिया से हर दिन हैरान करने वाली चीजें देखने को मिलती हैं। जंगल में कब, कहां, कौन, किसका शिकार बन जाए... कुछ कहा नहीं जा सकता है। जंगल से इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आपको जो चीजें देखने को मिलेंगी, उसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। यह वीडियो एक शेरनी, एक बाज और एक सांप से जुड़ा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक सांप पक्षियों के राजा बाज को अपना शिकार बनाने की फिराक में है।
सांप और शेरनी का वीडियो (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- कितनी स्पीड में इंसान को खदेड़कर उनकी जान ले लेता है किंग कोबरा, जानते ही खौफ में आ जायेंगे
हैरान करने वाला वीडियो वायरल
वीडियो में आप देख पाएंगे कि सांप ने बाज को अपने कब्जे में किया हुआ है। वीडियो में दिख रहा सांप ब्लैक मांबा बताया जा रहा है, जिसे दुनिया का सबसे खूंखार सांप माना जाता है। आप देख पाएंगे कि ब्लैक मांबा ने बाज को मौत के मुंह में उतारने की तैयारी कर रखी है। इस दौरान बाज जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। इसी बीच वहां पर एक शेरनी पहुंच जाती है। फिर शेरनी जो करती है, उसकी उम्मीद सांप और बाज ने भी की होगी। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि शेरनी उस सांप के सामने अपना दांव आजमाने लगती है। वह चाहती थी कि सांप उसे छोड़कर चला जाए, जिससे वह बाज को अपना शिकार बना ले। आगे देखा जा सकता है कि सांप उस शेरनी की डर से बाज को छोड़ देता है। यहीं बाज की किस्मत चमक जाती है और वह तुरंत ही आसमान में उड़ जाता है। वीडियो को @SanUvacha नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
