Video: भारत या पाकिस्‍तान...मेहमाननवाज़ी में कौन है अव्‍वल, कनाडाई शख्‍स का जवाब सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे

Viral Video: इंस्टाग्राम यूजर नामौर कनाडाई शख्‍स नोलन सौमुरे से पूछते हैं कि उनकी राय क्या है कि कौन सा देश बेहतर आतिथ्य प्रदान करता है: भारत या पाकिस्तान ? सौमुरे जवाब देते हुए कहते हैं कि, 'स्पष्टतः पाकिस्तान।'

Viral Video: फॉरेन ट्रिप से लौटने के बाद लोग कई दिनों तक दूसरे देश के कल्‍चर, खाने और वहां के माहौल आदि की बात करते हैं। सबसे ज्‍यादा लोग उस देश की मेहमाननवाज़ी के बारे में चर्चा किया करते हैं। भारत की बात करें तो यहां आने वाले कई विदेशी यहां की संस्‍कृति और भाषाई विविधता के फैन होते दिखते हैं। हाल ही में इसी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्‍लॉगर को जवाब देते हुए कनाडाई शख्‍स ने बताया कि, भारत और पाकिस्तान में किसका आतिथ्य ज्‍यादा बेहतर है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

वीडियो में, इंस्टाग्राम यूजर नामौर कनाडाई शख्‍स नोलन सौमुरे से पूछते हैं कि उनकी राय क्या है कि कौन सा देश बेहतर आतिथ्य प्रदान करता है: भारत या पाकिस्तान ? सौमुरे जवाब देते हुए कहते हैं कि, 'स्पष्टतः पाकिस्तान।' कारण पूछने पर वे कहते हैं कि, 'आप भारत जाते हैं और लोग आपको चलता-फिरता एटीएम समझते हैं। मगर यदि आप पाकिस्तान जाते हैं और लोग बस यही कहते हैं, अरे यहां आओ, बैठो। यह मुफ़्त खाना लो। अरे, मेरे घर पर सो जाओ। तुम्हें मेरी बेटी चाहिए? मेरी बेटी ले लो।' वीडियो को एक हफ़्ते पहले शेयर किया गया था और तब से इसे चार मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

End of Feed