Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो यूजर्स को हैरत में डाल रहा है। यह वीडियो आपके दिल को यकीनन सुकून दिलाएगा। इसके साथ ही आपके चेहरे पर मुस्कान भी बिखेरेगा। दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह कछुओं की अनोखी 'मीटिंग' का है। इस मीटिंग ने यूजर्स का का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
कछुओं की मीटिंग (फोटो साभार- एक्स)
ये भी पढ़ें- Video: बाज को अपना शिकार बनाना चाहता था सांप तभी बीच में आ गई शेरनी, फिर जो हुआ देखकर कहेंगे- किस्मत हो तो ऐसी
वायरल हो रहा दिल छूने वाला वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको किसी तालाब में कछुओं का एक झुंड नजर आ रहा होगा। आप देख पाएंगे कि कुछ कछुए एक गोल घेरे में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके बीच दो कछुए भी दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों कछुए आपस में कोई 'मीटिंग' कर रहे हैं। लोगों को यह नजारा बहुत ही मनमोहक नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि कछुए किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। देखें वीडियो-
वायरल हो रहा वीडियो सबसे पहले @natureisamazing नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
