Viral Video: मटन के लिए उमड़ी भारी भीड़, घंटों लंबी लाइन में खड़े रहे लोग; हालात संभालने पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

Patna mutton shop crowd: होली के दिन पटना में मटन खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं और कई लोग 4–5 घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: होली के त्योहार पर आमतौर पर लोग रंग खेलते हैं, मिठाइयां खाते हैं और परिवार के साथ जश्न मनाते हैं। लेकिन इस बार बिहार की राजधानी पटना में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां होली के दिन मटन खरीदने के लिए लोगों की इतनी भीड़ जुट गई कि दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मटन की दुकान के बाहर लोगों की बहुत लंबी लाइन लगी हुई है। लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए घंटों तक खड़े नजर आ रहे हैं।

social media viral video

Bihar viral video: 4–5 घंटे लाइन में खड़े रहे लोग, होली पर मटन लेने की लगी होड़ (फोटो: YouTube/ZaikaPatnaKa)

4 से 5 घंटे तक लाइन में लगे रहे लोग

बताया जा रहा है कि कई लोग 4 से 5 घंटे तक लाइन में लगे रहे, ताकि उन्हें मटन मिल सके। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि ऐसा लग रहा था जैसे बड़ी संख्या में लोग सिर्फ मटन खरीदने के लिए ही वहां पहुंच गए हों। कतार इतनी लंबी थी कि जहां तक कैमरा जाता है, वहां तक लोग ही लोग दिखाई दे रहे हैं। हर कोई जल्दी से जल्दी मटन खरीदकर घर जाना चाहता था, लेकिन भीड़ के कारण सभी को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई जगह लोगों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनती नजर आई। यहां देखें वीडियो:

End of Feed