Prank Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) में लड़की ने एक लड़के के फोन में चुपके से अपनी सेल्फी ले ली। उसके बाद लड़के का रिएक्शन देखने लायक है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी लड़के के स्माइल के दीवाने हो जाएंगे।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) एक प्रैंक वीडियो है, जिसमें लड़की लाइन में खड़ी होती है, जिसके आगे एक लड़का भी होता है। इस दौरान लड़के के हाथ में फोन होता है, जो वह पीछे हाथ करके खड़ा रहता है। ऐसे में पीछे खड़ी लड़की उसके फोन में चुपके से सेल्फी ले लेती है। और फिर जब लड़का टेबल पर बैठा होता है, तब वह अपना फोन देखता है। फिर लड़की की सेल्फी इतना प्यारा और क्यूट सा रिएक्शन देता है कि आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे।
प्रैंक वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है लड़का प्यार में पागल हो गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कितनी प्यारी और चुलबुली लड़की है। इस वीडियो पर अब तक एक मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
