Dulhe Ka Video: दूल्हे ने धुरंधर के 'रहमान डकैत' की तरह ली मंडप में एंट्री, देखकर हैरान रह गए दुल्हन के घरवाले

Groom Video: एक दूल्हा रहमान डकैत का हुक स्टेप कॉपी करता नजर आ रहा है। इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सबसे मजेदार बात यह है कि इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त भी उसका साथ देते दिख रहे हैं।इस दौरान दूल्हे का स्टाइल, एक्सप्रेशंस और बॉडी लैंग्वेज रहमान डकैत से कम नहीं लग रहे हैं।

Groom Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। आजकल की शादियों में दुल्हन की एंट्री काफी चर्चा में रहती है। हर दुल्हन चाहती है कि शादी की स्टेज उसकी एंट्री ऐसी हो, जिसे वहां मौजूद हर इंसान देखता रह जाए। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा बेहद ही अनोखे तरीके से एंट्री लेते नजर आ रहा है। दूल्हे ने अपनी शादी में जिस तरह की एंट्री ली, उसका वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Dulhe Ka Dance

दूल्हे का डांस वायरल (इंस्टाग्राम)

दूल्हे का डांस देखकर आएगा मजा

पिछले दिनों धुरंधर फिल्म की देशभर में गूंज सुनने को मिली थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना के कैरेक्टर रहमान डकैत को हर किसी ने पसंद किया था। इसके बाद इंटरनेट पर भी रहमान डकैत कैरेक्टर की जमकर गूंज देखने को मिली। जिसे देखो वही रहमान डकैत के हुक स्टेप गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाता दिखाई दिया था। अब एक दूल्हा रहमान डकैत का हुक स्टेप कॉपी करता नजर आ रहा है। इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed