Video: पंडितजी के साथ कुछ ऐसा काम कर बैठा दूल्हा, शर्म से पानी-पानी हो गई दुल्हन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 27, 2023, 10:11 PM IST

Dulha Dulhan Video: दूल्हा पंडितजी के साथ बहुत ही अजीबोगरीब हरकत करता है। इसे देखकर दुल्हन का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। वीडियो देखकर आपको भी मजा आ जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार वीडियो हुआ वायरल
  • शादी के मंडप का वीडियो
  • दूल्हे ने की अजीबोगरीब हरकत

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो की भरमार है। इसमें से कई वीडियो दिल छूने वाले होते हैं। वहीं कई वीडियो काफी मजेदार होते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो इतने मजेदार है, जिसे देखकर आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा। वीडियो शादी के मंडप का है। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे होते हैं और पंडितजी शादी की रस्में पूरी करवा रहे होते हैं।शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा कुछ ऐसा काम करता है, जिससे वहां हंसी का माहौल बन जाता है।

dulhan

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (ट्विटर)

वीडियो देखकर आएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा पंडितजी के साथ बहुत ही अजीबोगरीब हरकत करता है। इसे देखकर यूजर्स के चेहरे खिल जाते हैं। दरअसल, पंडितजी शादी की रस्म के हिसाब से दूल्हे से खुद का इंस्ट्रक्शन फॉलो करने के लिए कहते हैं। वह दूल्हे को खुद के माथे पर चंदन का टीका लगाने के लिए कहते हैं। पंडितजी यह बात इशारे में कहते हैं। इसलिए दूल्हा पहली बार में पंडितजी का इशारा समझ नहीं पाता। इसके बाद वह सबसे पहले दुल्हन के माथे पर टीका लगाने जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed