Groom Dance Video: भारतीय शादियों में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है। इस दौरान रास्ते भर डीजे बजता है और बाराती नाचते हुए अपनी होने वाली भाभी को लेने जाते हैं। इसके बाद जब बारात बैंक्वेट हॉल में पहुंचती है तो दूल्हा-दुल्हन भी डीजे पर नाचते दिखाई देते हैं। पहले की शादियों में दुल्हनें शर्माती रहती थीं। इसके साथ ही दूल्हे भी शर्माता झिझकता नजर आता था। हालांकि, अब चीजें काफी बदल गई हैं। अब की शादियों में दूल्हा और दुल्हन जमकर डांस करते हैं।
दूल्हे ने किया अजीबोगरीब डांस (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: भोजपुरी गाने पर डांस कर रही थीं लड़कियां, तभी हाथ में कट्टा लेकर पहुंच गए दादा जी, देखें फिर क्या हुआ
दूल्हे का डांस देख दुल्हन की भी छूट गई हंसी
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें दूल्हे को डांस करता देख यूजर्स अजीबोगरीब कमेंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन डांस के स्टेज पर पहुंच जाते हैं। जहां एक तरफ दुल्हन डांस को लेकर थोड़ा झिझकती नजर आती है। वहीं दूल्हा बहुत ही बोल्ड अंदाज में दुल्हन के सामने डांस करने लगता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को सामने देखकर खुलकर नाचता है। देखें वीडियो-
हालांकि, दूल्हे को ऐसा डांस करना कई लोगों को पसंद नहीं आया है। कई यूजर्स ने इसे 'बेशर्म' डांस करार दिया है। एक यूजर ने तो यहां तक कमेंट कर दिया है कि 'नाच दूल्हा रहा है, लेकिन शर्म हमें आ रही है।' वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के पास पहुंचते ही दूल्हा बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से डांस करने लगता है। वह अपनी दुल्हन को भी डांस के लिए इशारा करता है लेकिन दुल्हन मना कर देती है। इसके बाद दूल्हा अकेले ही डांस करता रहता है। यहां तक कि दुल्हन को भी अपने दूल्हे का डांस देख हंसी आ जाती है।
