Viral Video: भक्तों के साथ शिवलिंग के सामने नतमस्तक हुआ बकरा, भगवान भोलेनाथ का लगाया ध्यान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:24 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बकरे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बकरा भी भगवाान भोलेनाथ का भक्त बन गया है। वीडियो कानपुर से सामने आया है। आप देख सकते हैं कि बकरा भोलेनाथ की शिवलिंग के सामने किसी इंसान की तरह अपना सिर झुकाए खड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर से सामने आया दिल छूने वाला वीडियो
  • भगवान भोलेनाथ के सामने शीश नवाए खड़ा दिखा बकरा
  • बकरे ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना

Viral Video: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में बने श्री महाकाल लोक (Shri Mahakal Lok) या महाकाल कॉरिडोर (Mahakal Corridor) का उद्घाटन करेंगे। महाकाल कॉरिडोर बनने के बाद चारोंं तरफ भगवान भोलेनाथ की ही चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बकरे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बकरा भी भगवाान भोलेनाथ का भक्त बन गया है। वीडियो कानपुर से सामने आया है।

goat

बकरे का वीडियो

वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। आप भी वीडियो देखकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि भगवान भोलेनाथ की ऐसी कृपा है कि बकरा भी उनका भक्त हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कानपुर स्थित भगवान भोलेनाथ के एक मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कई लोग भगवान भोलेनाथ के सामने अपना शीश नवा रहे हैं। इसी बीच एक बकरा भी भगवान भोलेनाथ के सामने अपना शीश नवाता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि बकरा भोलेनाथ की शिवलिंग के सामने किसी इंसान की तरह अपना सिर झुकाए खड़ा है। देखें वीडियो-

End of Feed