Video: लड़की को प्रपोज करने चले थे भैया, दीदी ने सिखाया ऐसा सबक, लोग बोले - टाटा, बॉय-बॉय, खतम..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 1, 2024, 10:23 AM IST

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का लड़की को प्रपोज करने के लिए जाता है और उसे फूल देता है। इतने में लड़की उसे पकड़कर खूब चाटा मारती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने किया प्रपोज
  • लड़की ने मारा थप्पड़
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Proposal Gone Wrong Viral Video: लड़कियों को प्रपोज करने के काफी वीडियोज सामने आते रहते हैं। इन वीडियोज में से कुछ में तो लड़कियां मान जाती हैं लेकिन कुछ में लड़कियां मना कर देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का लड़की को फूल देकर प्रपोज करता है लेकिन उसका प्रपोजल रॉन्ग हो जाता है। इसके बाद लड़की जो करती है, वो देखने लायक है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दो लड़कियां आते हुए नजर आएंगी। तभी वहां एक लड़का पहुंचता है, जिसके हाथ में फूल होता है और फिर वह उनमें से एक लड़की को प्रपोज करता है, जिस पर लड़की भड़क जाती है। फिर लड़के को कई थप्पड़ जड़ देती है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि लड़की को चाटा नहीं मारना चाहिए था तो कुछ इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।

End of Feed