वायरल न्यूज़

Shocking Video: नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाती नजर आई लड़की, देखकर लोगों को नहीं हुआ यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 13, 2024, 04:53 PM IST

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की किसी नाई की दुकान पर पुरुषों की तरह दाढ़ी बनवा रही है। आप देख सकते हैं कि नाई भी लड़की के चेहरे से दाढ़ी क्लीन कर रहा है।

Image

दाढ़ी बनवाती दिखी लड़की (ट्विटर)

Viral Video: आपने शायद ही कभी देखा होगा कि कोई लड़की किसी नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाए। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की किसी नाई की दुकान पर पुरुषों की तरह दाढ़ी बनवा रही है। देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई लड़का दाढ़ी बनवा रहा है। हालांकि, यह एक लड़की होती है।

वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें आप देख सकते हैं कि लाल रंग की कुर्ती पहनी एक लड़की नाई की दुकान पर बैठी है। वह वैसे ही कुर्सी पर बैठी दिख रही है, जैसे कोई लड़का दाढ़ी बनवाने के समय बैठता है। इस दौरान लड़की के फेस पर फोम लगा दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं कि नाई लड़की के चेहरे से दाढ़ी क्लीन कर रहा है। यह वीडियो हैरान करने जैसा है। देखें वीडियो-

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। वीडियो की सत्यता के बारे में भी पता नहींं चल पाया है कि लड़की सच में दाढ़ी बनवा रही है। अथवा वह रील्स बनाने के लिए ऐसा कर रही है। फिलहाल वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई लड़की किसी लड़के की ही तरह दाढ़ी बनवा रही है। वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article