लो बन गई दीदी की रील! घोड़े को नहीं करना था डिस्टर्ब, वीडियो देख लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबो-गरीब और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे। वीडियो में एक लड़की किसी पहाड़ी इलाके में खड़ी होकर गाने पर डांस करते हुए रील बना रही होती है। तभी कुछ ऐसा होता है कि यह वीडियो वायरल हो जाती है।

Viral Video: सोशल मीडिया मीडिया मनोरंजन के लिए गजब का प्लेटफॉर्म है। आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव होता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन हजारों वीडियो पोस्ट होते रहते हैं। वीडियो को पोस्ट करने वाले इंटरनेट यूजर्स कभी दर्शक बनकर वीडियो को स्क्रोल कर देखते हैं तो कभी वही कोई वीडियो को भी पोस्ट करते हैं। इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जो देख रहा है। बस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। अगर आप भी इस वायरल रील को देखेंगे तो आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल खो देंगे।

Horse kicks girl while dancing

वायरल वीडियो देख लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी(x/@robby_5m)

इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या

इंटरनेट पर जो वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। उसमें आप देख सकते हैं कि कोई पहाड़ वाला दृश्य दिखाई दे रहा है। जहां पर दो घोड़े घास चरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हीं के बीच में एक लड़की किसी गाने पर डांस करते हुए रील बनाते हुए दिखाई दे रही है। शुरू में घोड़े शांत दिखाई देते हैं। तभी पास में घास चर रहा घोड़ा लड़की को पहले देखता है फिर दौड़ता हुआ आता है और उस रील बना रही लड़की को अपने पैरों से लात मारता है। मानो यह कह रहा हो कि खाना खाते हुए हमें डिस्टर्ब मत कर और यहां से चली जा। कहीं और जाकर रील बना ले।

End of Feed