वायरल न्यूज़

Video: लड़के की सरकारी नौकरी है बेटा, सुनते ही शादी के लिए तैयार हो गई लड़की

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 19, 2024, 07:32 AM IST

Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि मां ने अपनी बेटी से विवाह के लिए पूछा तो उसने तुरंत इनकार कर दिया। मगर एक बात सुनते ही वो सगाई की तारीख पूछने लगती है।

Image

तुरंत शादी के लिए तैयार हो गई लड़की। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने पहले विवाह के लिए किया इनकार
  • मगर मां की बात सुनते ही हो गई तैयार
  • वजह जानकर आप भी खूब हंसेंगे

Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि देखते ही हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है। इसमें मां लड़की को विवाह के लिए राजी करती हुई नजर आती है। मगर लड़की तुरंत इसके लिए इनकार कर देती है। मगर तभी मां ने ऐसी बात बताई कि लड़की ने विवाह के लिए तुरंत हां कर दिया। मगर लड़की जिस बात पर विवाह के लिए राजी हुई, सुनकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

पहले ना फिर तुंरत हां कर दी

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि लड़की अपने घर पर मौजूद है। उसकी मां भी पास में मौजूद है। मां अपनी बेटी को एक लड़के का फोटो दिखाती हैं और विवाह के लिए पूछती है। इधर लड़की ने फोटो देखते ही तुरंत इनकार कर दिया। लड़की कहती है कि लड़का बहुत काला है और वो उससे विवाह नहीं करेगी। मगर तभी मां ने ऐसी बात बताई कि लड़की तुरंत विवाह के लिए तैयार हो गई। मां ने बताया कि लड़का सरकारी नौकरी वाला है। मजेदार है कि इतना सुनते ही लड़की ने तुरंत विवाह के लिए हां कर दी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि लड़के की सरकारी नौकरी की बात सुनते ही लड़की सगाई की तारीख पूछ बैठती है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है, जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है। मालूम हो कि लड़की से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article