'बहुत बड़ा है...', वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ये क्या बोल गए मोहम्मद सिराज, वीडियो वायरल

India T20 World Cup win 2026: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज Mohammed Siraj का एक मजेदार इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब उनसे पूछा गया कि प्लेइंग इलेवन में नहीं होने के बावजूद उनका क्या योगदान रहा, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह बाहर बैठकर खिलाड़ियों को पानी पिला रहे थे। वीडियो में देखें कि इसके आगे उन्होंने क्या कुछ कहा।

Indian cricket viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च 2026 को T20 World Cup के फाइनल मैच को जीतकर इतिहास रच दिया। साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बना दिए। भारतीय टीम अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इसके अलावा टीम इंडिया पहली टीम बनी जिसने अपने ही देश में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया। इतना ही नहीं, भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बनी है।

Mohammed Siraj viral video

टीम इंडिया की जीत पर Mohammed Siraj का फनी रिएक्शन हुआ वायरल (X/@StarSportsIndia)

वायरल वीडियो में स्पिनर कुलदीप यादव भी आए नजर

टीम की इस शानदार जीत का जश्न अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम समेत पूरे देश में मनाया गया। खिलाड़ी भी बेहद खुश नजर आए और मैच के बाद कई खिलाड़ियों के इंटरव्यू भी सामने आए। इसी दौरान तेज गेंदबाज भारत के घातक तेज गेंदबाज Mohammed Siraj और कुलदीप यादव (Kuldeep yadav video) का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। दरअसल, फाइनल जीतने के बाद खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान सिराज से एक सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि इस जीत में उनका और स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav का क्या योगदान रहा, क्योंकि वे फाइनल मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। इस सवाल का सिराज ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। यहां देखें वीडियो:

End of Feed