Viral Video: स्टंटबाजी के चक्कर में बन गया पोपट, हुआ ऐसा हाल देखकर लगाएंगे ठहाके

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 01:49 PM IST

Viral Video: एक शख्स गाड़ी में दो लोगों को बिठाकर स्टंट कर रहा था। लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और फिर जो उनकी हालत हुई उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है स्टंट का ये वीडियो
  • स्टंट के दौरान बिगड़ा बैलेंस
  • तीनों लोग धड़ाम से जमीन पर गिरे

Funny Stunt Viral Video: आज कल लोगों में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। खासकर, युवाओं में तो स्टंट को लेकर होड़ मची है। कई लोग तो इस तरह से स्टंट करते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है और आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। स्टंट करने के चक्कर में कई बार घटनाएं भी घट जाती है और जान तक चली जाती है। इसे रोकने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक ने कई हथकंडे भी अपनाए, इसके बावजूद स्टंटबाज स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे। सोशल मीडिया पर भी आपको स्टंट के काफी वीडियो (Stunt Video) देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, कुछ स्टंट को देखकर हंसी भी छूट जाती है। एक ऐसा ही स्टंट का वीडियो (Funny Video) इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Stunt Video

स्टंट के चक्कर में बन गया पोपट, (Photo Credit- Instagram)

आज तक आपने कई लोगों को स्टंट करते देखा होगा। हो सकता है आप में से कई लोग खुद भी स्टंट करते होंगे। क्योंकि, सबको कुछ अलग करना है और फेमस होना है। कुछ लोगों को तो इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) में ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स दो लोगों को गाड़ी पर बिठाकर स्ंटट कर रहा है। गाड़ी चलाने वाला शख्स काफी जोश में लग रहा है और अगले पहिए को उठाकर गाड़ी चलाने लगता है। जैसे ही गाड़ी को लेकर वो घूमने की कोशिश करता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। फिर क्या था सभी लोग धड़ाम से नीचे गिर पड़े। जिस अंदाज में उनका पोपट बना उसे देखकर आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी।

End of Feed