Viral Video: उड़ती फ्लाइट में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, नजारा देख चौंक जाएंगे

सोशल मीडिया पर ईवीए एयर फ्लाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो यात्री आपस लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों के बीच सीट को लेकर फाइट हो रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीट को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट
  • उड़ती फ्लाइट में ही होने लगी फाइट
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

EVA Air Flight Fight Video: इंटरनेट पर हमेशा ही किसी न किसी फ्लाइट का वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें लोगों की एक्टिविटी नजर आती है। इनमें कुछ तो अच्छे काम और मस्ती करते नजर आते हैं और कुछ ऐसा, जिसे देखने के बाद आश्चर्य होता है। इस वीडियो (Viral Video) में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। आइए देखते हैं ये वीडियो..

EVA Air Flight Fight Video

ईवीए एयर फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिखने वाली फ्लाइट ईवीए एयर की विमान है, जो ताइवान से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। ये घटना मंगलवार की है, जिसमें एक यात्री के खांसने पर बगल वाला यात्री उठकर दूसरी सीट पर जाकर बैठ जाता है। इतने में उस सीट का यात्री आ जाता है और फिर दोनों में सीट को लेकर मारपीट होने लगती है। ऐसे में ये नजारा किसी अन्य यात्री ने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि, इस दौरान मामला संभालने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट और बाकी यात्रियों को भी आना पड़ा।

End of Feed