वायरल न्यूज़

Video: स्कूटी स्टैंड को किक समझ बैठी लड़की, फिर जो दिखा पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 9, 2024, 01:17 PM IST

Scooty Girl Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश करती है, मगर इस दौरान वो ऐसा कुछ करती है कि पेट पकड़कर हंसेंगे।

Image

पहले नहीं देखा होगा इससे मजेदार वीडियो। (Photo-Instagram)

Scooty Girl Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां फनी वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो नेटिनज्स को खूब पसंद आया है। इसमें देखेंगे कि एक लड़की अपनी स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश कर रही है। मगर इस बीच वो ऐसी गलती करती है कि देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। लड़की का ये मजेदार वीडियो अभी हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

स्टैंड को किक समझ बैठी लड़की

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि सड़क किनारे स्कूटी खड़ी है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी लड़की स्कूटी के करीब पहुंची और स्टार्ट करने लगी। लड़की सेल्फ मारती है, मगर स्कूटी स्टार्ट नहीं होती। अब काफी कोशिश के बाद भी लड़की इसे स्टार्ट नहीं कर पाई। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार लगेगा। दरअसल लड़की किक मारकर स्कूटी स्टार्ट करती है। मगर बेचारी स्कूटी स्टैंड को ही किक समझ बैठी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि स्कूटी स्टार्ट करने में ऐसी नादानी करते हुए लड़की का ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर The Indian Laugh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article