Video: साइकिल चलाते समय पिता को लग रही थी धूप, फिर बेटी ने जो किया देखकर दिल हार बैठेंगे आप

Viral Video: आप देख सकते हैं कि पिता को धूप न लगे इसके लिए बेटी अपने दोनों हाथों से एक बड़ा सा छाता पकड़ी दिख रही है। भले ही बेटी पर चिलचिलाती धूप पड़ रही है, लेकिन अपने पिता के लिए वह छाता पकड़ी साइकिल के पीछे वाली सीट पर खड़ी हुई है।

Viral Video: कहते हैं कि बेटियां अपने पिता की लाडली होती हैं। अपने पिता पर आई तकलीफ को दूर करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आप अपना दिल हार बैठेंगे। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। वीडियो में एक छोटी सी बिटिया कड़कड़ाती धूप में साइकिल चला रहे अपने पिता के लिए ऐसा काम करती दिख रही है, जो उसे अपनी उम्र से बड़ी बना रहा है।

Cycle

बेटी का दिल जीतने वाला कारनामा (इंस्टाग्राम)

दिल जीतने वाला वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कड़कड़ाती धूप में साइकिल चला रहा है। इस दौरान पीछे की सीट पर स्कूल ड्रेस में उसकी बेटी नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि पिता अपनी बेटी को स्कूल से लेने गया था। आप देख सकते हैं कि पिता को धूप न लगे इसके लिए बेटी अपने दोनों हाथों से एक बड़ा सा छाता पकड़ी दिख रही है। आप देख सकते हैं कि भले ही बेटी पर चिलचिलाती धूप पड़ रही है, लेकिन अपने पिता के लिए वह छाता पकड़ी साइकिल के पीछे वाली सीट पर खड़ी हुई है। देखें वीडियो-

End of Feed