Viral Video: घर वालों ने बच्ची को खाने के लिए दिए जिंदा कीड़े! थाली से कूदकर भागता दिखा एक कीड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 02:48 PM IST

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपका मन खराब हो जाएगा। हालांकि, वीडियो में दिख रही बच्ची बड़े ही आराम से जिंदा कीड़ों को खाती नजर आ रही है। वीडियो में देखकर पता चल रहा है कि बच्ची के घरवालों ने ही उसे जिंदा कीड़े खाने के लिए दिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची को लगी भूख तो घरवालों ने दिए जिंदा कीड़े
  • जिंदा कीड़ों को बड़े चाव से खाती दिखी बच्ची
  • प्लेट से कूदकर भागता नजर आया एक कीड़ा

Viral Video: आमतौर पर लोग मांसाहार के नाम पर मुर्गा, मछली और बकरे ही ज्यादा खाते हैं। हालांकि, कुछ लोग अन्य जानवरों और जीवों को भी मारकर खाते हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को जिंदा कीड़ों को खाते देखा है। यह देखने में बहुत ही भयावह लगेगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपका मन खराब हो जाएगा। हालांकि, वीडियो में दिख रही बच्ची बड़े ही आराम से जिंदा कीड़ों को खाती नजर आ रही है।

insect

बच्ची ने खाए जिंदा कीड़े

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची सामने रखे टेबल पर पर एक प्लेट रखी हुई है। इस प्लेट में जिंदा कीड़े देखे जा सकते हैं। ये जिंदा कीड़े प्लेट में चलते नजर आते हैं। वीडियो में देखकर पता चल रहा है कि बच्ची के घरवालों ने ही उसे जिंदा कीड़े खाने के लिए दिए हैं। इसी बीच लड़की का भाई आता है और प्लेट में से एक कीड़ा उठाकर खा लेता है। इससे घर में कोहराम मच जाता है और बच्ची हल्ला करने लगती है। इसके बाद वीडियो बना रहा शख्स बच्ची को चुप कराता नजर आता है और उसे फिर से खाने पर ध्यान देने के लिए कहता है।

End of Feed