Viral Video: विदाई में दुल्हन को पालतू कुत्तों ने रोका, इमोशनल वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें

Pet dog loyalty: सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की विदाई के दौरान उसके पालतू कुत्ते उसे जाने नहीं दे रहे थे। यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग कुत्तों की वफादारी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Dog Emotional Video: शादी के बाद दुल्हन की विदाई का पल हर किसी के लिए बेहद भावुक होता है। इस समय परिवार के लोग अपनी बेटी को विदा करते हुए अक्सर रो पड़ते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन को रोकने वाले उसके घरवाले नहीं, बल्कि उसके पालतू कुत्ते थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को भावुक कर रहा है। यह मामला गौरी सिंह नाम की एक महिला से जुड़ा है। उनकी शादी के बाद जब विदाई का समय आया, तो सब कुछ सामान्य चल रहा था। गौरी अपने पति के साथ घर से बाहर जाने लगीं, तभी उनके पालतू कुत्तों ने उन्हें देख लिया।

dog emotional video

शादी की विदाई में दिखा पालतू जानवरों का सच्चा प्यार (Instagram/gaurisingh0507)

कुत्ते बार-बार भौंककर रोकने की कर रहे थे कोशिश

जैसे ही कुत्तों को एहसास हुआ कि उनकी मालकिन जा रही हैं, वे जोर-जोर से भौंकने लगे। वीडियो में दिखता है कि गौरी के तीनों कुत्ते स्नोवी, मिश्कू और लैला बालकनी में खड़े होकर उन्हें देख रहे होते हैं। वे उन्हें जाते देख बेचैन हो जाते हैं और बार-बार भौंककर जैसे उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। अपने पालतू साथियों की यह हालत देखकर गौरी खुद को संभाल नहीं पातीं और भावुक होकर रोने लगती हैं। इसके बाद गौरी वापस बालकनी में जाती हैं और अपने कुत्तों को प्यार से गले लगाती हैं। वह उन्हें शांत कराने की कोशिश करती हैं और प्यार से समझाती हैं कि “मम्मा यहीं है।” लेकिन कुत्ते फिर भी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं होते और लगातार अपनी भावनाएं जाहिर करते रहते हैं।

End of Feed