Viral Video: चटकारे लेकर गोलगप्पे खा रहा था हाथी, अंदाज देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 11:24 AM IST

Elephant Ka Video: एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो चटकारे लेते हुए गोलगप्पे खाते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी हाथी का ये अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी का अनोखा अंदाज
  • चटकारे लेकर गोलगप्पे खाते हुए आया नजर
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Elephant Ka Video: आज तक आपने जानवरों के कई अंदाज देखे होंगे। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, कुछ को देखकर हैरानी होती है। कुछ जानवरों के क्यूट अंदाज पर तो लोग फिदा हो जाते हैं और बार-बार उसे देखते हैं। सोशल मीडिया पर भी जानवरों के आपको मजेदार-मजेदार वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में हाथी का एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो (Viral Video) में 'गजराज' चटकारे लेकर गोलगप्पे खा रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Elephant Video

हाथी तो आज मूड में है।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो असम के तेजपुर का है। आज तक आपने इंसानों को चटकारे लेकर गोलगप्पे खाते देखा होगा। लेकिन, किसी जानवरों को गोलगप्पे खाते शायद ही देखा होगा। लेकिन, इस वीडियो में जिस अंदाज में हाथी मजे लेते हुए गोलगप्पा खा रहा है, उसने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं हाथी बड़े आराम से गोलगप्पे की दुकान पर खड़ा है। वहीं, गोलगप्पे वाले भैया बड़े मजे से उसे गोलगप्पे खिला रहे हैं। वहीं, हाथी भी ताबड़तोड़ गोलगप्पे खाए जा रहा है। हाथी को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे गोलगप्पा काफी पसंद है। देखें वीडियो...

End of Feed